Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में भी चर्चा करनी चाहिए। छात्रों को भारत के भविष्य को आकार देने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम उनके लिए भी एक परीक्षा की तरह है। परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ अपने आउटरीच कार्यक्रम के सातवें एपिसोड में बोलते हुए उन्होंने कहा कि छात्र पहले से कहीं अधिक इनोवेटिव हो गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे मोबाइल को कार्य करने के लिए चार्जिंग की आवश्यकता होती है, उसी तरह बॉडी को भी रिचार्ज रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ मन के लिए शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रॉपर नींद लेना भी बहुत आवश्यक है।
बता दें कि कोविड 19 महामारी के कारण परीक्षा पे चर्चा का चौथा संस्करण ऑनलाइन आयोजित किया गया, जबकि पांचवां और छठा संस्करण टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया गया। पिछले वर्ष के संस्करण में कुल 31.24 लाख छात्रों, 5.60 लाख शिक्षकों और 1.95 लाख अभिभावकों ने भाग लिया था। इस वर्ष, MyGov पोर्टल पर अनुमानित 2.26 करोड़ पंजीकरण हुए हैं, जो छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अभिभावकों को घर में कुछ नियम बनाने का सुझाव दिया है। जैसे "घर में नो गैजेट जोन" और "डिनर के दौरान नो गैजेट" नियम बनाना चाहिए। इसके साथ ही अपने घरों में सभी मोबाइल फोन के पासकोड को प्रत्येक सदस्य के साथ साझा करना चाहिए, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। आज की दुनिया में, कोई भी तकनीक से भाग नहीं सकता है। इसे बोझ नहीं माना जाना चाहिए, बल्कि इसके उपयोग से नई-नई चीजें सीखी जा सकती हैं