सार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा'
- तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ कार्यक्रम
- करोड़ों लोगों ने लाइव देखा पूरा कार्यक्रम
PM Narendra Modi Pariksha Pe Charcha 2020 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ों बच्चों और अभिभावकों की क्लास ली। इसके लिए आज दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' का आयोजन किया गया था। बच्चों के लिए पीएम मोदी के कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' का ये तीसरा साल रहा। 2018 में पहली बार इसकी शुरुआत की गई थी। बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का उद्देश्य है छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव से दूर करना और उन्हें सफलता के मायने समझाना। ये कार्यक्रम दिन के 11 बजे से शुरू हुआ। अंत में पीएम मोदी बच्चों से मिले और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए।
कहां देख सकते हैं 'परीक्षा पे चर्चा'
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देश के किसी भी कोने में बैठे छात्र, अभिभावक, शिक्षक या अन्य लोग देख सकते हैं। दूरदर्शन (DD National) पर इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के ट्विटर पेज और यूट्यूब पर भी इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।