फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT: स्वतंत्रता, गणित और विज्ञान के अग्रदूत; कक्षा 8वीं के छात्र पढ़ेंगे इन महान व्यक्तित्वों की कहानियां

सार

NCERT: एनसीईआरटी की कक्षा 8 की अंग्रेजी पुस्तक में बिरसा मुंडा, आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कराचार्य और बिभा चौधरी जैसे महान व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, गणित, खगोलशास्त्र और विज्ञान में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
books - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Param Virs of India: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की आठवीं कक्षा में अंग्रेजी की पुस्तक पूर्वी में अब छात्र भारत-पाकिस्तान (1947-48) युद्ध के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा और कारगिल हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानियां पढ़ेंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव पाठ में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इन परमवीर चक्र विजेताओं को श्रद्धांजलि दी गई है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आठवीं कक्षा के छात्र इसी अंग्रेजी भाषा की पूर्वी पुस्तक से पढ़ाई करेंगे। इसमें पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा और उनकी कुमांऊॅ रेजिमेंट के बारे में बताया है। लिखा है कि उन्हीं के कारण श्रीनगर और कश्मीर आज भारत में है। साइंस, प्रौद्योगिकी व गणित में प्राचीन समृद्ध इतिहास से रूबरू करवाने के लिए महान गणितज्ञ आर्यभट्ट,  वराहमिहिर और भास्कराचार्य समेत देश की पहली महिला भौतिक वैज्ञानिक बिभा चौधरी को शामिल किया गया है।

तेनाली राम व सरोजनी नायडू भी नए पाठ्यक्रम में शामिल

पहला पाठ 14वीं शताब्दी में स्थापित, दक्षिण भारत के शक्तिशाली हिंदू साम्राज्य विजयनगर के तेलगू कवि तेनानी राम पर आधारित है। इसके अलावा भारतीय अंग्रेजी साहित्यकार व स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के साथ शामिल और बांग्ला कवयित्री सरोजनी नायडू के बारे में पढ़ेंगे।

विज्ञापन


अब भारत के सात अजूबे: उत्तराखंड की फूलों की घाटी, मेघालय की लिविंग रूट ब्रिज, महाराष्ट्र की लोनार झील, लद्दाख के मैग्नेटिक हिल्स, केरल का ग्लोइंग वाटर, बंगाल का सुंदरवन जंगल, ओडिशा का चांदीपुर बीच शामिल है। मानव निर्मित अजूबों में तमिलनाडु का कल्लनई बांध, नालंदा विवि, कर्नाटक के हप्पी का विट्ठल मंदिर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भूपेन हजारिका सेतू को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें