फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में लेना चाहते हैं प्रवेश, जारी हुई एडमिशन तिथि

Thu, 02 Jul 2020 03:40 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी नए शैक्षिणक सत्र के लिए ऑनलाइन फार्म 8 जुलाई के बाद भरना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि यूजी और पीजी कक्षाओं के अलावा डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए भी फार्म भरे जाएंगे। पीयू में प्रवेश नामचीन विभागों मेेें प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • पीयू का चालू शैक्षणिक सत्र अभी खत्म नहीं हुआ है। परीक्षाओं को लेकर निर्णय फाइनल नहीं हुआ है।
  • परीक्षाएं होंगी या छात्र प्रमोट किए जाएंगे, इस पर यूजीसी की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। इसके कारण पीयू नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी नहीं कर पा रहा था।
  • निजी विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गई।
  • इसके कारण छात्र उन विश्वविद्यालयों की ओर खींचे चले जा रहे थे। इसी बीच पीयू ने भी आठ जुलाई से ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
  • प्रॉस्पेक्टस भी 8 जुलाई से डाउनलोड हो सकेगा। इसकी तैयारी पीयू कर रहा है। आवेदनों की जांच के लिए कमेटियां बनाई जाएंगी।
  • इसके अलावा साइंस के विभागों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही होंगे। होटल मैनेजमेंट, यूबीएस, यूआईईटी भी प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिले करेंगे।
  • यूबीएस विभाग उन विद्यार्थियों को एडमिशन देता है जो मैनेजमेंट की टॉप परीक्षा से उत्तीर्ण होते हैं। सबसे अधिक दिक्कतें पीयू के सामने प्रवेश परीक्षा कराने की आएगी।
  • कुछ लोगों का कहना है कि पीयू को एक जुलाई से प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन शुरू करनी चाहिए थी। आठ जुलाई यानी आठ दिन में विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें