फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI Admissions: आईटीआई दाखिला आवेदन शुरू, 12वीं पास को मिलेंगे पांच फीसदी अतिरिक्त अंक

Tue, 02 Aug 2022 11:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ITI Admissions 2022: उम्मीदवार दाखिला एवं प्रशिक्षण पाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल itiharyanaadmissions.nic.in और itiharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
ITI Admissions 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITI Admissions Process Start: हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार परक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार दाखिला एवं प्रशिक्षण पाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल itiharyanaadmissions.nic.in और itiharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत राज्य भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

आईटीआई में 12वीं पास करने वाले कई विद्यार्थी भी रोजगार संबंधी प्रशिक्षण लेने के लिए आईटीआई में दाखिला लेते हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के नियमों के अनुसार 12वीं पास विद्यार्थियों को पांच फीसदी अतिरिक्त अंकों का लाभ दिया जाएगा। पोर्टल खुलने के बाद मंगलवार से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 

पिता को खो चुके विद्यार्थियों को 10 फीसदी अंक और 

मेरिट सूची में पांच फीसदी अतिरिक्त अंक लेकर विद्यार्थी का अच्छी ट्रेड में नंबर आ जाता है। वहीं, जिस 12वीं पास जिस विद्यार्थी के पिता की मृत्यु हो चुकी है, उसको भी दाखिला प्रक्रिया के दौरान पांच फीसदी अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं ताकि उक्त विद्यार्थी को किसी अच्छी ट्रेड में प्रशिक्षण मिल सके।
 

आईटीआई में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जिन पर संस्थानों के स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को दाखिला संबंधी जानकारी दी जाती है। हालांकि, विद्यार्थी अपने स्तर पर आईटीआई में आवेदन कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कत आ रही है तो वे संस्थानों में पहुंचकर आवेदन कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन

पोर्टल खुलने से विद्यार्थी चुन रहे पसंदीदा संस्थान

गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजकीय मॉडल आईटीआई के उप प्राचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थियों द्वारा अपने पसंद के संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। संस्थान में हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिस विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह हेल्प डेस्क से जानकारी प्राप्त कर सकता है। गुरुग्राम में मंगलवार शाम 6.30 बजे तक 1141 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार गुरुग्राम का हरियाणा में नौंवा स्थान है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें