पीआईबी ने कहा- ''एक वाट्सएप संदेश में दावा किया गया है कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप वितरण योजना के तहत सभी को मुफ्त लैपटॉप दिए जा रहे हैं। ऐसे फर्जी संदेशों से सावधान रहें। इन्हें फॉरवर्ड/ शेयर न करें। ऐसे लिंक व वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी भी साझा न करें।''
कैसे करें इन खबरों के विश्वसनीयता की पहचान
इन संदेशों पर भरोसा करने से पहले उम्मीदवारों को संदर्भ के लिए हमेशा ही संस्था या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट को देखना चाहिए। सरकारी संगठन अपनी वेबसाइट के माध्यम से, समाचार पत्रों के माध्यम से और अपने सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल, आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से योजनाओं की घोषणा करते हैं। ये विज्ञापन राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाते हैं। धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइट और और संदेश आम लोगों को झांसा देकर उनसे ठगी करते हैं।