फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards 2026: एक को पद्म विभूषण, 17 को पद्म श्री; साहित्य और शिक्षा श्रेणी में इन्हें मिला सम्मान

Mon, 26 Jan 2026 11:35 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति ने 131 पुरस्कारों को मंजूरी दी है। आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष मामिदाला जगदीश कुमार को पद्म श्री मिला है। साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में 18 लोगों को सम्मानित किया गया है।
 
विज्ञापन
पद्म पुरस्कार एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Padma Awards 2026: गृह मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के निदेशक वी कामकोटि को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पूर्व अध्यक्ष मामिदाला जगदीश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति दी है। इनमें दो युगल (डुओ) मामले शामिल हैं, जिन्हें एक-एक पुरस्कार के रूप में गिना गया है। इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

विज्ञापन

19 महिलाओं को सम्मान

गृह मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष पद्म पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, सूची में विदेशी नागरिक, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के 6 लोग शामिल हैं। साथ ही 16 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।

पद्म पुरस्कार कितनी श्रेणियों में दिए जाते हैं?

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, जोकि इस प्रकार हैं:
  • पद्म विभूषण: असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए
  • पद्म भूषण: उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए
  • पद्म श्री: किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए

ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

पद्म पुरस्कारों की औपचारिक रूप से प्रस्तुति राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में की जाती है। यह समारोह आमतौर पर मार्च या अप्रैल महीने में होता है।
विज्ञापन

साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में इन्हें मिला सम्मान


पद्म विभूषण 2026
  1. पी नारायणन - केरल

पद्म श्री 2026
  1. अशोक कुमार हालदार - पश्चिम बंगाल
  2. चरण हेम्ब्रम - ओडिशा
  3. गंभीर सिंह योंजोन - पश्चिम बंगाल
  4. कैलाश चंद्र पंत - मध्य प्रदेश
  5. ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा - रूस
  6. महेंद्र कुमार मिश्रा - ओडिशा
  7. महेंद्र नाथ राय - पश्चिम बंगाल
  8. मामिदाला जगदीश कुमार - दिल्ली
  9. मंगला कपूर - उत्तर प्रदेश
  10. नरेश चंद्र देव वर्मा - त्रिपुरा
  11. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे - कर्नाटक
  12. रबीलाल टुडू - पश्चिम बंगाल
  13. रतिलाल बोरिसागर - गुजरात
  14. शफी शौक - जम्मू-कश्मीर
  15. शशि शेखर वेम्पति - कर्नाटक
  16. शिवशंकरी - तमिलनाडु
  17. वेम्पटी कुटुंबा शास्त्री - आंध्र प्रदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें