फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Admit Card: 28 और 29 जनवरी की परीक्षा के लिए जेईई मेन का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Sun, 25 Jan 2026 12:38 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Admit Card OUT: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 और 29 जनवरी की जेईई मेन  परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

जेईई मेन 2026 परीक्षा का शेड्यूल

एनटीए 28 जनवरी 2026 को होने वाली जेईई मेन (बीई/बीटेक) परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, 29 जनवरी 2026 को जेईई मेन (बीआर्क और बीप्लानिंग) की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बीआर्क के लिए ड्रॉइंग टेस्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय

एनटीए के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश का समय सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक तय किया गया है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें