प्राथमिक विद्यालयों में सबसे ज्यादा रिक्त पद वाराणसी मंडल के जौनपुर जिले में है। यहां कुल 1,292 पद रिक्त हैं। इसी तरह लखनऊ मंडल के अंतर्गत हरदोई में 1,285 सीतापुर में 1,065 एवं लखीमपुर में 1,036, बरेली मंडल के बदायूं में 1,045 पद, गोंडा मंडल के बहराइच में 1,011, आजमगढ़ मंडल के बलिया में 973 तथा गोरखपुर मंडल के कुशीनगर में 964 पद रिक्त हैं। इसके साथ अन्य जिलों में सहायक अध्यापक के काफी पद रिक्त पड़े हैं।
उ.प्राथमिक विद्यालयों में शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा रिक्त पद
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सबसे ज्यादा सहायक अध्यापक के 456 पद बरेली मंडल के शाहजहांपुर तथा 268 पद बदायूं में रिक्त है। इसी तरह गोंडा मंडल के अंतर्गत बहराइच में 358, गोंडा में 335 एवं बलरामपुर में 323 पद रिक्त हैं। मीरजापुर मंडल के सोनभद्र में 353 तथा लखनऊ मंडल के हरदोई एवं आगरा मंडल के कासगंज में 285-285 पद रिक्त हैं। इसके साथ अन्य जिलों में उच्च प्राथमिक विद्यालयों अंतर जनपदीय तबादलों के लिए सहायक अध्यापकों के काफी पद रिक्त हैं। शिक्षकों को इसी के आधार पर आवेदन करना है।