फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU: डीयू छात्रसंघ चुनाव में छात्रों को स्मार्ट कार्ड से मिली एंट्री, 51300 ने किया मतदान

Fri, 27 Sep 2024 09:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DUSU Election 2024: डूसू चुनाव में कुल 1,45, 893 वोटर हैं और सुबह शाम की पाली में कुल 51,300 छात्रों ने वोट किया है। यह पिछले 14 साल में तीसरा सबसे कम मतदान है। छात्रों ने मतदान परिसर में स्मार्ट कार्ड के जरिए एंट्री ली।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DUSU Election 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में शुक्रवार शाम 7:30 बजे तक कुल 35.2 फीसदी मतदान हुआ, जबकि बीते साल सुबह की पाली में ही 38 फीसदी सहित कुल 42.16 फीसदी मतदान हुआ था। एनएसयूआई, एबीवीपी, आइसा, एसएफआई प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में पिछले 14 साल में तीसरा सबसे कम मतदान है।

विज्ञापन


डूसू चुनाव में कुल 1,45, 893 वोटर हैं और सुबह शाम की पाली में कुल 51, 300 छात्रों ने वोट किया है। इससे पहले 2010 और 2011 में मतदान का प्रतिशत 35 फीसदी रहा था। 

उधर हाईकोर्ट की तरफ से मतगणना पर लगाई गई रोक के कारण नतीजे जारी होने पर संशय बरकरार है। डीयू में शुक्रवार को डूसू चुनाव के लिए मतदान संपन्न होते ही एक माह से चला आ रहा डूसू का संग्राम अंतिम चरण में पहुंच गया। अब उम्मीदवारों का भविष्य क्या रहेगा इस पर मतगणना पर लगी रोक हटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डूसू चुनाव के लिए कुल 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए उत्तर और दक्षिण दोनों परिसरों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी मोटरसाइकिलों पर परिसर में गश्त करते देखे गए।

मतदान दो चरणों में हो रहा है। सुबह के कॉलेजों के छात्र दोपहर 1 बजे तक वोट डाल सकते हैं, जबकि शाम के कॉलेजों के छात्रों के लिए मतदान का दूसरा चरण दोपहर 3 बजे शुरू हुआ और शाम 7.30 बजे तक चलेगा। कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच तथा सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार हैं।

इस वर्ष आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई), वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) प्रमुख खिलाड़ी हैं। वर्तमान में छात्रसंघ में सबसे अधिक सीटें ABVP के पास हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें