फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTET 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां है सीधा लिंक

Fri, 22 Nov 2019 10:44 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

OTET Result 2019: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ओटीईटी 2019 परिणाम को देखने के लिए बीएसई ओडिशा की वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि परिणाम bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in पर उपलब्ध हैं। ओटीईटी 2019 परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम लिंक में लॉगइन के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से ओटीईटी 2019 के परिणाम भी देख सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2019 की आंसर-की जारी की थी। वे उम्मीदवार जो ओडिशा टीईटी 2019 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपनी आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट - bseods.nic.in से डाउनलोड सकते थे। आपको बता दें कि ओडिशा टीईटी परीक्षा 5 अगस्त से 18 अगस्त, और 22 सितंबर, 2019 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10 अक्तूबर, 2019 तक आपत्ति उठा सकते थे। ईमेल या ऑफलाइन माध्यम से दर्ज कराई गई आपत्ति स्वीकार नहीं की गई थी।

ओटीईटी 2019 परीक्षा- कैसे देखें परिणाम
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, बीएसई ओडिशा ओटीईटी परिणाम 2019 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रकाशित कर चुका है। उम्मीदवार, जो ओटीईटी 2019 परिणाम देखना चाहते हैं उन्हें नीते दिए चरणों का पालन करना होगा-
विज्ञापन
विज्ञापन

चरण 1: सबसे पहले बीएसई ओडिशा की आधिकारिक परीक्षा पोर्टल bseodisha.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसेक बाद होमपेज पर मुख्य मेन्यू में परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब ओटीईटी परीक्षा का चयन करें।
चरण 4: आपको ओटीईटी परीक्षा के लिए नए पोर्टल पर भेज दिया जाएगा।
चरण 5: पेज पर OTET 2019 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 6: पेज पर पूछे गए विवरणों को दर्ज करें।
चरण 7: जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे।
चरण 8: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें। 
 

अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें : 
हाई कोर्ट में क्लर्क समेत कई पदों पर हो रहीं नियुक्तियां, आज है अंतिम माैका

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें