परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in से परीक्षा से 15 दिन पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2753 रिक्तियों को भरना है।
बता दें कि OSSSC Recruitment 2023 रिक्तियों के विवरण के अनुसार, यह भर्ती अभियान बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के ग्रुप-सी पदों की 2753 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) की भर्ती के तहत आवेदकों के लिए आयु सीमा मानदंड के अधीन उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदकों को 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। परीक्षा 60 अंकों की एक ओएमआर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रारूप परीक्षा होगी। परीक्षण 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा की योग्यता सूची के आधार पर, दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को पोस्टिंग मिलेगी।