फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मानिया विश्वविद्यालय: बीए, बीबीए और बीकॉम का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक 

Wed, 24 Mar 2021 05:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

उस्मानिया विश्वविद्यालय (OU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीए (BA), बीबीए ( BBA), बीकॉम ( B.Com) और बीएससी द्वितीय एवं चौथे सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक परीक्षाएं दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उस्मानिया विश्वविद्यालय ने यूजी परीक्षाएं इसी साल जनवरी एवं फरवरी महीने में करवाई थी। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे चेक करें उस्मानिया यूनिवर्सिटी का रिजल्ट
-सबसे पहले उस्मानिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको परीक्षा का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इस तरह आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें