ओपीएससी ओजेएस प्रारंभिक लिखित परीक्षा 21 मई को सुबह 10.00 बजे से रात 11.30 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 57 सिविल जज पदों को भरना है, इनमें से 18 रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 1003 आवेदकों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए प्रोविजनल रूप से योग्य ठहराया गया है।
OPSC OJS चयन प्रक्रिया
ओडिशा लोक सेवा आयोग एक प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सिविल जजों के कैडर में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होगा।