शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज टैक्नीकल कैंपस (कीठम आगरा) के प्रांगण में 12 दिवसीय वार्षिक नेतत्व कैंप (AIC) का शुभारम्भ हुआ। यह उत्तर प्रदेश में इस तरह का पहला व एक मात्र कैंप है जो आयोजित किया जा रहा हैं। इस एन.सी.सी शिविर का भव्य शुभारम्भ कैप्टन कमाण्डेन्ट कर्नल अंबरीश मल्होत्रा एवं कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल किशोर के द्वारा किया गया।
आनंद कॉलेज के एन.सी.सी प्रभारी डॉ० रामपाल सिंह ने बताया कि इस 12 दिवसीय शिविर में देश के आठ राज्यों के 350 से अधिक एन.सी.सी केडिट भाग ले रहे हैं। जिनमे कुल 350 केडिट में से 150 छात्राएं एवं 150 छात्र है एवं बाकि 50 चुने हुए आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र, छात्राएं भाग ले रहे हैं।
शिविर के उद्घाटन समारोह के दौरान कैप्टन कमाण्डेन्ट कर्नल अंबरीश मल्होत्रा ने अपने प्रारंभिक सम्बोधन में कैंप में होने वाली ट्रैनिंग की विस्तृत जानकारी दी एवं कैडिटों को एन.सी.सी के माध्यम से भारतीय सेना में भर्ती के सुनहरे अवसर के बारे में अवगत कराया।