माई भारत प्लेटफॉर्म के जरिए पारदर्शी प्रक्रिया
यह स्कॉलरशिप युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के 'MY Bharat' प्लेटफॉर्म के सहयोग से संचालित की जा रही है। इससे आवेदन और चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनती है, और छात्रों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे लाभ मिल पाता है। इस पहल का लक्ष्य विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्गों से आने वाले छात्रों की शिक्षा का बोझ कम करना है।
किन पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध है स्कॉलरशिप?
यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में फुल-टाइम रेगुलर कोर्स के पहले वर्ष में प्रवेश लिया है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित कोर्स शामिल हैं:
- इंजीनियरिंग (स्नातक स्तर)
- MBBS
- MBA
- जियोलॉजी या जियोफिजिक्स में मास्टर डिग्री
मिलने वाले लाभ
इस योजना के तहत चयनित छात्रों को हर साल 48,000 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जाएंगे। यह राशि ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी। यदि छात्र का शैक्षणिक प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, तो यह सहायता पूरे कोर्स की अवधि तक हर वर्ष जारी रखी जाएगी।
पात्रता की शर्तें
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक मानदंड तय किए गए हैं:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्र किसी निर्धारित प्रोफेशनल कोर्स के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हो।
- 12वीं या ग्रेजुएशन (कोर्स के अनुसार) में न्यूनतम 60% अंक होना जरूरी है।
- पारिवारिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए (कैटेगरी के अनुसार भिन्न हो सकती है)।
- आवेदक किसी अन्य बड़ी सरकारी या निजी स्कॉलरशिप का लाभ न ले रहा हो।
- इस योजना में सभी वर्गों SC, ST, OBC, जनरल और EWS—के छात्रों के लिए सीटें निर्धारित हैं। साथ ही, लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष आरक्षण भी रखा गया है।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है, और अंतिम तिथि 15 मई 2026 तय की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- MY Bharat स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं।
- Register Now पर क्लिक कर अपनी बुनियादी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र और आय प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और एप्लीकेशन आईडी सुरक्षित रखें।