अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे एक्टर बने हैं। फोर्ब्स लिस्ट में उनका नाम चौथे नंबर पर है और हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में किसी दूसरे भारतीय एक्टर का नाम शामिल नहीं है। इस हिसाब से वो भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं।
फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय कुमार की कुल कमाई 69 मिलियन डॉलर( जून 2018 से जून 2019 तक) यानी करीब 444 करोड़ रूपए है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 150 मिलियन डॉलर यानि 10.74 अरब से भी ज्यादा है। अक्षय कुमार लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन, आलीशान बंगला और कई महंगी गाड़ियां है।
ये भी पढ़ें- Chandrayaan 2: अभी खत्म नहीं हुआ है भारत का मून मिशन, जानें क्या कह रहे हैं वैज्ञानिक