एमबीए परीक्षा में अनुराग मिश्रा टॉपर
परीक्षा में एमबीए परीक्षा के टॉपर अनुराग मिश्रा रहे। वहीं, MCA/MSC की मेरिट लिस्ट में एस सिसेन्द्री ने शीर्ष स्थान हासिल किया। अन्य टॉपर्स में बीफार्मा के लिए जतिन मेहर, एलई-टेक (डिप्लोमा) के लिए गौरव स्वैन, एलई-टेक (बीएससी) में साक्षी कुमारी, इंटीग्रेटेड एमबीए में अंशुमन पति, एमफार्मा में हितेश कुमार ढल और बीकैट (सिनेमेटोग्राफी, साउंड रिकॉर्डिंग व साउंड डिजाइन) के लिए सानिध्य नायक शामिल हैं।
परीक्षार्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in. पर देख सकते हैं। ओजेईई के नतीजों की घोषणा स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन राज्य मंत्री संपद चंद्र स्वैन द्वारा की गई। मंत्री ने बताया कि इस बार कुल 92,488 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 80,324 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए। इन में से 55,362 ने विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए रैंक प्राप्त की।
मंत्री स्वैन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार पहली बार आयोजित की गई नर्सिंग परीक्षा के 25,000 अभ्यर्थियों के परिणाम, ओडिशा के डीएमईटी द्वारा घोषित किए जाएंगे, जिनमें 22,902 बेसिक बीएससी नर्सिंग के छात्र शामिल हैं।
ओजेईई कमिटी के अनुसार, इस वर्ष लेटरल एंट्री (एलई)-टेक (डिप्लोमा) कोर्स के लिए 18,398 विद्यार्थियों को रैंक मिली। बीफार्मा में 14,032, MBA में 9,022, MCA और MSc (कंप्यूटर साइंस) में 6,795, MPharma में 1,651, इंटीग्रेटेड MBA में 1,564 और LE Pharma में 976 उम्मीदवारों को रैंक दी गई।
इसके अलावा, 1,827 उम्मीदवारों को विभिन्न MTech कोर्सेस में रैंक मिली। इसी तरह MPlan, MArch और BCAT जैसे अन्य कोर्सेज के लिए भी छात्रों को रैंक आवंटित की गई।