OJEE 2nd Special Exam Result 2025: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने द्वितीय विशेष परीक्षा ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (2nd/Special OJEE) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार उक्त परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम देखने और अपना रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड पर उनके प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति दिखाई देगी।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ओजेईई काउंसलिंग प्रक्रिया 2025 के लिए पात्र होंगे । परीक्षा प्राधिकरण जेईई मेन और विशेष ओजेईई उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग काउंसलिंग आयोजित करेगा। ओजेईई सीट आवंटन 2025 कॉलेज वरीयता और पाठ्यक्रम विकल्प के आधार पर होगा। ओजेईई विशेष परीक्षा 2025 16 जुलाई को आयोजित की गई थी।