फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OJEE 2023 Result: इस दिन जारी होगा जेईई का रिजल्ट, ऐस करें सकेंगे चेक

Thu, 01 Jun 2023 08:39 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OJEE 2023: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2023 के नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
OJEE 2023 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OJEE 2023 Result: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2023 का रिजल्ट शुक्रवार दो जून 2023 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रीतिरंजन घराई और प्रमुख सचिव उषा पाढ़ी (एसडीटीई) द्वारा एससीटीई और वीटी (सरकारी आईटीआई परिसर) के कॉन्फ्रेंस हॉल में परिणामों की घोषणा की जाएगी।

OJEE-2023 प्रवेश परीक्षा विभिन्न डिप्लोमा, स्नातक और मास्टर कार्यक्रमों के लिए परीक्षा 8, 9, 11, 12 और 15 मई को आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में आवेदकों के प्रदर्शन के आधार पर, विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सफल उम्मीदवारों की अलग मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।

OJEE रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले OJEE की आधिकारिक साइट ojee.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध ओजेईई 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

OJEE का आयोजन BPharma, B.CAT, इंटीग्रेटेड MBA (5 वर्ष) प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों  MCA, MBA, M TECH, M PHARM, M ARCH, M PLAN लेटरल एडमिशन में द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) पाठ्यक्रमों में  बी.टेक, बी.फार्मा में प्रवेश के लिए किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें