फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OJEE 2020: सरकारी व निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा

Thu, 06 Feb 2020 01:08 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओजेईई - फोटो : OJEE
विज्ञापन

ओडिशा के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा ओडिशा ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE - Odisha Joint Entrance Examination) के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार, 6 फरवरी 2020 से शुरू की गई है। ये राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो ओडिशा के सरकारी व निजी कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए साल में एक बार आयोजित की जाती है। इसमें देशभर के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचना के अनुसार, ये प्रवेश परीक्षा मई 2020 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए ओडिशा के सरकारी व निजी कॉलेजों में बीफार्म, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमआर्क, एमप्लान, एमफार्म समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है।

ये भी पढ़ें : IIT बॉम्बे दे रहा है फेलोशिप, स्नातक से पीएचडी तक हर विषय के छात्रों के लिए शानदार मौका

OJEE 2020 Application: ऐसे करें आवेदन

  • ओडिशा जेईई के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। सबसे पहले उम्मीदवार ओजेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर ऑनलाइन स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम लिंक के तहत ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2020 टैब पर जाएं।
  • अपनी योग्यता व रुचि के अनुसार, उचित पाठ्यक्रम का चुनाव करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें। 
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा हो जाने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ओजेईई के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ओडिशा से बाहर के अभ्यर्थी इस परीक्षा के जरिए वहां के सरकारी कॉलेजों में दाखिला नहीं ले सकते। ये पात्रता सिर्फ ओडिशा के अभ्यर्थियों के पास रहेगी। जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थी इस परीक्षा के जरिए ओडिशा के निजी कॉलेजों में दाखिला पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


OJEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
OJEE 2020 के संबंध में विस्तृत जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें