बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने पीसीबी (PCB)और पीसीएम (PCM) में प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि बिहार बोर्ड द्वितीय चरण की मेरिट का नोटिफिकेशन 2 सितंबर 2018 को जारी करेगा। विज्ञान (पीसीएम और पीसीबी), वाणिज्य और कला जैसे विषयों में प्रवेश लेने के लिए चयनित उम्मीदवारों का पहले चरण सूची के लिए योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
बिहार बोर्ड चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि जिन छात्र- छात्राओं को पहले चरण की सूची में सीटे आवंटित हुई थी। उन सभी सीटों की घोषणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
ofssbihar.in.पर अपडेट कर दी गई हैं।
मुख्य जानकारी
- पहले चरण की सूची में चयनित स्टूडेंटस अपने डॉक्यूमेंट फोटोकॉपी ,एडमिशन फीस शुल्क ,शीघ्रतापूर्वक कैंपस में जमा कराएं।
- पहली कट ऑफ लिस्ट में 11.46 लाख स्टूडेंट ने फार्म भरे थे, जिनमें से प्रथम लिस्ट में 9.81 स्टूडेंट्स को बिहार एग्जामिनेशन बोर्ड ने पहली सूची में चयनित किया।
- बिहार बोर्ड ने छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली के लिए आवेदन का विकल्प वेबसाइट
ofssbihar.in.दिया है।
- बोर्ड ने फार्म भरते समय आ रही परेशनियों को ध्यान रखकर वेबसाइट पर दिशा - निर्देश दिए है।