फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA NET JUNE 2020 : परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Sun, 23 Feb 2020 07:57 PM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency-NTA) जल्द ही नेट जून 2020 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगी।  आधिकारिक अधिसूचना मार्च के पहले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। एनटीए आमतौर पर परीक्षा से तीन महीने पहले सार्वजनिक सूचना जारी करता है।

विज्ञापन


अगर हम पिछले वर्षों की एनटीए द्वारा जारी अधिसूचनाओं के क्रम को देखें तो जून 2019 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना 01 मार्च, 2019 को जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च से शुरू हुई थी और 30 मार्च को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। यूजीसी नेट की जून 2019 परीक्षा, 20 जून से 28 जून तक आयोजित हुई थी।

इसके अलावा,एनटीए-नेट दिसंबर 2019 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना सितंबर के महीने में जारी की गई थी। एनटीए महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए यूजीसी-नेट की परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर एक ही पाली में तीन घंटे की अवधि में आयोजित किए जाते हैं।  यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है।
विज्ञापन


इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना जारी होनेे के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ntanet.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


एनटीए नेट के लिए शैक्षिक योग्यता:

  • यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से मास्टर डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50प्रतिशत ) होना अनिवार्य है। 
  • इसके अतिरिक्त वो छात्र जो अपनी मास्टर डिग्री (अंतिम वर्ष) की परीक्षा दे रहे हैं और  जिनकी मास्टर डिग्री की अंतिम परीक्षा के परिणाम प्रतीक्षित हैं, वे भी एनटीए नेट परीक्षा के दे सकते हैं।

जेआरएफ के लिए, उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी / एसटी / ओबीसी, ट्रांसजेंडर, महिलाओं, शोध में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों आदि के लिए आयु में छूट है। सहायक प्रोफेसर परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें