हैदराबाद के रहने वाली वीणा और वानी जन्म से ही शारीरिक रूप से जुड़ी हुई हैं। जब उनका जन्म हुआ तो दोनों का सिर आपस में जुड़ा हुआ था। बचपन से ही खाना-पीना, उठना-बैठना, सोना आदि सब काम एक साथ होता है।
वीणा-वानी का जन्म साल 2003 में हैदराबाद के वारंगल जिले में हुआ। अब दोनों की दसवीं बोर्ड परीक्षा का समय आ गया है। इसपर वीणा-वानी ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वे दोनों दसवीं कक्षा की परीक्षा व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग देना चाहती हैं। पहले तो तेलंगाना के शिक्षा विभाग इस बात को लेकर असमंजस में था कि दोनों को एक ही मानें या अलग-अलग मानकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दें।
हैदराबाद की जिला शिक्षा अधिकारी बी. वेंकट नरसम्मा ने कहा कि 'हमने नवंबर 2019 में वीणा और वाणी के मामले पर राज्य सरकार को दिशा-निर्देश मांगते हुए चिट्ठी लिखी थी। हालांकि बाद में इसका निर्णय जिला स्तर पर ही किया गया था।'
ये भी पढ़ें : UPSC Recruitment 2020 : स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां है आवेदन लिंक
बता दें कि वीणा और वाणी को सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएसई) यानि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में अलग-अलग बैठने की अनुमति मिल गई है। यहां तक की जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो उन्हें अलग-अलग हॉल टिकट भी दिया जाएगा।
मालूम हो कि मेडिकल साइंस में भी यह बात साबित हो चुकी है कि एक-दूसरे से जुड़े हुए जुड़वां बच्चे (कॉन्जॉइन्ड ट्विन्स) दो अलग-अलग व्यक्ति हैं जो शारीरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए रहते हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।