फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी 2021 से खुल सकते हैं ओडिशा में स्कूल और कॉलेज, परीक्षाओं में हो सकती है देरी

Thu, 10 Dec 2020 05:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ओडिशा में स्कूल और कॉलेज अगले साल जनवरी से खुल सकते हैं। वहीं स्कूल और कॉलेज खुलने के बाद परीक्षाओं में देरी भी हो सकती है।  सूबे के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास का कहना है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल अगले साल जनवरी से खुलेंगे और अन्य कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने और कक्षाओं के संचालन को लेकर निर्णय सूबे की सरकार के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नीट और जेईई 2021 परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया ये जवाब
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले चरण में दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से खोलने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। त्योहार की छुट्टियों को छोड़कर, कक्षाएं शनिवार और रविवार को आयोजित होंगी। कम से कम 100 दिनों तक कक्षाओं के संचालन के बाद परीक्षा आयोजित होगी। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रत्येक छात्र को परीक्षा की तैयारी के लिए एक प्रश्न बैंक प्रदान किया जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव सस्वत मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 6 लाख छात्र उपस्थित होंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और छात्रों की ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IBPS SO Prelim Exams : प्रवेश पत्र जारी, 26-27 दिसंबर को है परीक्षा
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें