ODISHA: ओडिशा सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एंड मास काम्युनिकेशन ने यूनिसेफ (UNICEF) के साथ मिलकर सेकंडरी और हायर सेकंडरी (कक्षा 10वीं और 12वीं) के छात्रों के लिए एक करियर पोर्टल लॉन्च किया है। यह एक ऐसा यूनिक प्लेटफॉर्म है जिस पर कैरियर, कॉलेजों, व्यवसायिक संस्थानों, प्रवेश परीक्षाओं और छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस पोर्टल के जरिए छात्र विशेषज्ञों से अपने करियर से संबंधित हर जरूरी सलाह ले सकेंगे।
इस करियर पोर्टल पर जाने के लिए छात्रों को अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड के लिए साइन इन करना होगा। यह पोर्टल छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर संबंधी सलाह उपलब्ध कराएगा। इसके माध्यम से छात्रों को विशेषज्ञों से बात करने का मौका भी मिलेगा। छात्रों की सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है। इस करियर प्लेटफॉर्म में करीब 550 से ज्यादा करियर विकल्पों के बारे में छात्रों को जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही 2,62,000 कॉलेजों और वोकेशनल इंस्टीट्यटू के बारे में भी सूचना मिलेगी। 1150 तरह की प्रवेश परीक्षाओं के बारे विस्तृत जानकारी मिलेगी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया भी शामिल होगी। साथ ही देश-विदेश में मिलने वाली छात्रवृत्तियों के बारे भी सूचना उपलब्ध होगी।
ओडिशा के स्कूल एंड मास एजुकेशन मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को करियर के व्यापक विकल्पों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न तरह के संकटों से गुजरना पड़ा है। समय को देखते हुए छात्रों की जरूरत के लिए ही इसे लॉन्च किया गया है।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।