Odisha Higher Education: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सोमवार को हैक कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने साइबर अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए FIR दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
Odisha: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सोमवार को हैक कर लिया गया। घटना सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विभाग ने एक नोट में कहा, "पता चला है कि उच्च शिक्षा विभाग का इंस्टाग्राम अकाउंट आज सुबह कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था। इंस्टाग्राम अकाउंट पर विभाग की गतिविधियों से असंबंधित कुछ पोस्ट अपलोड कर दी गई थीं।"
विभाग के संज्ञान में आने के बाद, अधिकारी ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट को पुनः प्राप्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने इंस्टाग्राम अकाउंट को पुनः प्राप्त कर लिया है और विभाग से असंबंधित पोस्ट हटा दिए गए हैं।