फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simultala School: सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने डमी प्रवेश पत्र किया जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं सुधार

Sun, 27 Jul 2025 12:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई ने कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा का डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने आवेदन किया है, वे 31 जुलाई तक अपनी विवरणी में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Simultala School Admit Card 2025: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में सत्र 2025-27 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का डमी प्रवेश पत्र रविवार से समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर उपलब्ध रहेगा। जिन विद्यार्थियों ने समय पर आवेदन किया और परीक्षा शुल्क जमा किया है, उनका डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। छात्र अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई त्रुटि सुधार का अवसर नहीं दिया जाएगा, और इस दौरान अधूरी जानकारी वाले आवेदन स्वतः अस्वीकृत कर दिए जाएंगे।

त्रुटि सुधार और अस्वीकृति की स्थिति

डमी प्रवेश पत्र में यदि नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग या फोटो से संबंधित कोई त्रुटि है, तो उम्मीदवार 27 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इस तय अवधि के बाद किसी प्रकार की त्रुटि का सुधार नहीं किया जाएगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा आवेदन पत्र अधूरा भरा है, उनका आवेदन अस्वीकृत माना जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी या उनके अभिभावक की होगी।

बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए भी 26 जुलाई को डमी पंजीकरण कार्ड जारी कर दिए हैं। ये डमी कार्ड छात्रों को पंजीकरण विवरण की जांच और सुधार का अवसर देने के लिए जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन


छात्र अपना डमी कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें नाम, जन्मतिथि, विषय, स्कूल कोड जैसी जानकारियां शामिल होती हैं, जिनमें गलती पाए जाने पर छात्र स्कूल के माध्यम से 9 अगस्त 2025, तक सुधार करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें