फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Higher Education: ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, सरकार कराएगी FIR दर्ज

Mon, 28 Jul 2025 12:30 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Higher Education: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सोमवार को हैक कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने साइबर अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए FIR दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट सोमवार को हैक कर लिया गया। घटना सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


विभाग ने एक नोट में कहा, "पता चला है कि उच्च शिक्षा विभाग का इंस्टाग्राम अकाउंट आज सुबह कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था। इंस्टाग्राम अकाउंट पर विभाग की गतिविधियों से असंबंधित कुछ पोस्ट अपलोड कर दी गई थीं।"

विभाग के संज्ञान में आने के बाद, अधिकारी ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट को पुनः प्राप्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने इंस्टाग्राम अकाउंट को पुनः प्राप्त कर लिया है और विभाग से असंबंधित पोस्ट हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया है।"

कटक से प्राप्त एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रेवेनशॉ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट हैक कर ली गई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें