फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Board Result 2019: 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 21 May 2019 11:04 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Odisha 10th Result 2019: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम आज, यानी 21 मई, 2019 को जारी कर दिए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी अपने परिणाम ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किया गया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस वर्ष परीक्षा में करीब 5.23 लाख विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। परीक्षा 23 फरवरी से 08 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष का पास प्रतिशत 70.78% रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में 5.5 फीसदी कम है। पिछले वर्ष कुल 76.28 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
 
विज्ञापन

ओडिशा बोर्ड 10वीं परिणाम 2019: ऑनलाइन ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1: bseodisha.nic.in पर जाएं।
चरण 2: ओडिशा बोर्ड 10वीं परिणाम 2019 विकल्प पर जाएं।
स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 2019 डाउनलोड करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें