फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Board Result 2019 : कक्षा 10वीं के परिणाम 11 बजे के बाद होंगे जारी, लें पूरी अपडेट

Tue, 21 May 2019 10:41 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Goa Board Result 2019 : गोवा एसएससी 2019 परीक्षा के परिणाम आज, 21 मई को जारी होंगे। जीबीएसएचएसई 10वीं एसएससी परिणाम 2019 की घोषणा करने के लिए बिल्कुल तैयार है। कुछ ही मिनटों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। परिणाम दिन के 11:30 बजे गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। विद्यार्थी इस बोर्ड परीक्षा परिणाम के संबंध में सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त करते रहें। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी अब से कुछ ही पलों में अपने परिणाम देख सकेंगे। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि वर्ष 2018 में कक्षा 10वीं में कुल 20,238 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। इनमें से 18,142 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें अपना परीक्षा परिणाम -

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।
चरण 2: गोवा बोर्ड GBSHSE SSC परिणाम 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
चरण 4: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: गोवा बोर्ड जीबीएसएचएसई एसएससी परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें