एसओएससी और मध्यमा परीक्षा के नतीजे भी घोषित
इसके साथ ही बोर्ड ने स्टेट ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (स्कूल छोड़ने वाले छात्रों के लिए) और मध्यमा परीक्षा (संस्कृत छात्रों के लिए) के परिणाम भी घोषित किए हैं। बीएसई के अध्यक्ष श्रीकांत तराई ने पुष्टि ने कहा है कि परिणाम शाम 6 बजे से बीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र ओडिशा कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। जो छात्र आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। परिणाम में छात्र के व्यक्तिगत विवरण, स्कूल का नाम, योग्यता स्थिति, विषय, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण अंक, अधिकतम अंक और ग्रेड शामिल होंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in. पर जाएं।
- "वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र का ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 रोल नंबर और नाम दर्ज करें।
- "परिणाम खोजें" विकल्प पर क्लिक करें।
- बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।