UGC NET परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ टिप्स
- यूजीसी नेट परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों का मूल्यांकन उनकी शोध क्षमताओं, संज्ञानात्मक क्षमताओं और शिक्षण क्षमताओं के आधार पर किया जाता है।
- अब कम वक्त बचा है। ऐसे में परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना बेहद जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा क्वेश्चन बैंक सॉल्व करें।
- सीबीएसई जब परीक्षा कराती थी, वह ऑफलाइन मोड पर होता था। लेकिन अब एनटीए ऑनलाइन मोड पर NET आयोजित करती है। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए जरूरी है कि वे ऑनलाइन मोड पर ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट सॉल्व करें। ऐसा करने से आप कंप्यूटर मोड की परीक्षा से वाकिफ हो सकेंगे और आपकी स्पीड भी बढ़ सकेगी।
- किसी भी विषय को एक सूचीबद्ध तरीके से शुरू करना चाहिए।
- कम से कम समय में प्रश्नों को हल करने के लिए ट्रिक्स और फॉर्मूले अपनाने चाहिए।
- प्रत्येक विषय को समाप्त करके उनमें दिए गए प्रश्नों को हल कर उनका रिवीजन करना चाहिए।
- प्रत्येक विषय को एक-एक करके खत्म करना चाहिए। इससे उन्हें समय पर इतने बड़े सिलेबस को पूरा करने में मदद मिल सकती है।
- अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन वीडियोज और अध्ययन सामग्री पैकेज को भी प्राथमिकता दे सकते हैं।
- अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। प्रत्येक अनुभाग में अपनी गति बढ़ाने के लिए जितना संभव हो उतना अभ्यास करें।
- यह जानकारी रखनी चाहिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है। अगर आप करेंट अफेयर्स से अपडेट नहीं हैं, तो परीक्षा में दिक्कत आएगी।
- इतना ही नहीं अपने विषय के अलावा, रिसर्च, टीचिंग, रीजनिंग, असर्शन-रीजन जैसी चीजों की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस और शॉर्ट ट्रिक्स आपको अच्छे स्कोर दिला सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सलाह भी दी गई है कि एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी के लिए वे NTA और UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। परीक्षा 20, 21, 24,25, 26, 27 और 28 जून 2019 को आयोजित होगी। पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा बिना किसी ब्रेक के 3 घंटे की होगी।