फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने किया शारदा ग्रुप के 21 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन 

विज्ञापन
sgei - फोटो : sgei
विज्ञापन

शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कैंपस प्लेसमेंट में एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी एनटीटी डेटा ने शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 21 स्टूडेंट्स का चयन किया है।

विज्ञापन

एनटीटी डेटा में सेलेक्शन के लिए 185 स्टूडेंट्स ने एप्टीट्यूड टेस्ट दिया था। इनमें से कुल 59 स्टूडेंट्स को सेकेंड राउंड के लिए चुना गया। इसके बाद डिस्कशन, टेक्निकल और एचआर इंटरव्यू राउंड्स हुए।इन सबके बाद संस्थान के 21 स्टूडेंट्स को सेलेक्ट कर लिया गया।

एनटीटी डेटा की वाइस प्रेसिडेंट ने की शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की तारीफ
कैंपस प्लेसमेंट के दौरान मौजूद एनटीटी डेटा की वाइस प्रेसीडेंट विमी निझावन ने शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्टूडेंट्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शारदा इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स की प्रतिभा, शिक्षा की गुणवत्ता, प्रैक्टिकल नॉलेज काफी अच्छी है। इन सबके साथ ही संस्थान के प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के शानदार काम की वजह से एनटीटी डेटा शारदा इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को पिछले छह सालों से सेलेक्ट कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एनटीटी
एनटीटी डेटा एक जापानी कंपनी है, जिसके 44 देशों में ऑफिस हैं। भारत में एनटीटी डेटा का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। भारत में कंपनी के इस हेडक्वार्टर में करीब 20,000 इंजीनियर्स काम कर रहे हैं।

एनटीटी डेटा ने कुछ समय पहले ही डेल सर्विसेज को टेक-ओवर किया है। पूरी दुनिया में विख्यात बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने एनटीटी डेटा को दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनीज की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रखा है।

शारदा ग्रुप के चेयरमैन ने विद्यार्थियों को कहा धन्यवाद
कैंपस प्लेसमेंट के मौके पर शारदा ग्रुप के चेयरमैन वाईके गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि शारदा ग्रुप के विद्यार्थी ही ग्रुप के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं।
स्टूडेंट्स की सफलता से शारदा ग्रुप भरोसे का दूसरा नाम बन गया है। शारदा ग्रुप के चेयरमैन वाईके गुप्ता ने आगे कहा कि हमारे कैंपस में स्टूडेंट्स को बदलते वक्त के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इस वजह से वे कैंपस प्लेसमेंट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

-Advertorial
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें