फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA UGC NET 2019: परिणामों का है इंतजार, ये रही बड़ी जानकारी

Fri, 12 Jul 2019 03:01 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) की फाइनल आंसर-की जारी की जा चुकी है। अब बारी है यूजीसी नेट जून 2019 के परिणाम की। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही नतीजों की भी घोषणा की जाएगी। परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों को इस परिणाम का इंतजार है। रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अगले सप्ताह में यूजीसी नेट जून का परिणाम जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने की संभावित तारीख 15 जुलाई 2019 बताई जा रही है।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। 

बता दें कि एनटीए 15 जुलाई के पहले या इसके बाद भी रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अब तक एनटीए ने अक्सर तय तारीख पर ही रिजल्ट की घोषणा की है। इसलिए अभ्यर्थी समय - समय पर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 
विज्ञापन


एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून की परीक्षा का आयोजन 20 व 21 जून और फिर 24 से 26 जून 2019 तक किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चली थी। इस बार अभ्यर्थियों को पेपर 1 और पेपर 2 के बीच में कोई ब्रेक नहीं दिया गया था। दोनो पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय मिला था। 

विज्ञापन

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
NTA NET जून 2019 परीक्षा की फाइनल आंसर-की देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें