CUET UG Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई, 2026 से होने जा रही है। यह परीक्षा भारत के साथ-साथ विदेशों के 15 शहरों में भी कराई जाएगी। एनटीए ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए कई अहम दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। एजेंसी के अनुसार, परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र या वस्तुएं पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि उनकी उचित जांच (फ्रिस्किंग) की जा सके।
सभी उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के तौर पर वह फोटो आईडी साथ लेकर जानी होगी, जिसे उन्होंने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपलोड किया था और जो उनके एडमिट कार्ड पर भी लिखी है। जिन उम्मीदवारों की लाइव फोटो, आवेदन फॉर्म भरते समय उनके आधार कार्ड में मौजूद फोटो से मेल नहीं खाती थी, या जिन्होंने किसी अन्य पहचान प्रमाण का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन (physical verification) के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी।
यह प्रमाण पत्र प्रिंसिपल/हेड मास्टर या किसी भी क्लास-I राजपत्रित अधिकारी (जैसे तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, SDM, DM/भारतीय दूतावास के क्लास-I राजपत्रित अधिकारी - NRI उम्मीदवारों के लिए) द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित/सत्यापित होना चाहिए और इसका प्रारूप एनटीए की 07 अप्रैल 2026 की सार्वजनिक सूचना के अनुसार होना चाहिए।
एनटीए के अनुसार, सीयूईटी (यूजी) 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 तक भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2026 में उम्मीदवार एक साथ अधिकतम 5 विषय चुन सकते हैं। इसी कारण कुल 67 लाख से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं और हर छात्र ने औसतन 4 से 5 विषय चुने हैं। छात्रों ने अलग-अलग विषयों के कई संयोजन चुने हैं, जिससे परीक्षा का स्तर काफी बड़ा हो गया है। इसे सही तरीके से कराने के लिए देशभर में 35 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।
सीयूईटी यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए: