फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA SWAYAM July 2024: स्वयं जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण शुरू, इस लिंक से करें आवेदन; दिसंबर होगी परीक्षा

Sat, 12 Oct 2024 12:26 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA SWAYAM July 2024 Registration: एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
NTA SWAYAM July 2024 Registration - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA SWAYAM July 2024 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जुलाई 2024 सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 11 अक्तूबर से जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (swayam.nta.ac.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एनटीए स्वयं 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो 31 अक्तूबर तक ओपन रहेगी।

विज्ञापन



इस दिन होगी परीक्षा
आधिकारिक अधिकसूचना के अनुसार, स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट 180 मिनट की अवधि की होगी। यह परीक्षा 525 विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। एनटीए स्वयं जुलाई परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा क समय
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी होगा, सिवाय उन भाषा पाठ्यक्रमों के जहां प्रश्न पत्र संबंधित भाषा में दिया जाएगा।


आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पहले कोर्स के लिए 750 रुपये और हर अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये देने होंगे। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए पहले कोर्स की फीस 500 रुपये और हर अतिरिक्त कोर्स की फीस 400 रुपये है। 

आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से 31 अक्टूबर 2024 की रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा। यदि उम्मीदवार अपने आवेदन में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो वे 1 से 3 नवंबर 2024 तक एनटीए की वेबसाइट पर ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in) पर जाएं
  • अब SWAYAM जुलाई 2024 पंजीकरण विंडो पर जाएं।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण कराएं और फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें