फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA SWAYAM July Admit Card: स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 04 Dec 2024 03:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA SWAYAM July 2024 Admit Card: एटीएन ने स्वयं जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिाकरिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA SWAYAM July 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "उम्मीदवार अपने पंजीकृत ईमेल आईडी/आवेदन संख्या का उपयोग करके उक्त वेबसाइट से अपने संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ सकते हैं।"
 

NTA SWAYAM July 2024 Exam Dates: 7 दिसंबर से शुरू हो रहीं परीक्षाएं

स्वयं जुलाई 2024 की सेमेस्टर परीक्षाएं 7, 8, 14 और 15 दिसंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी या आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा। 

एडमिट कार्ड हेल्पलाइन

आधिकारिक सूचना के अनुसार SWAYAM जुलाई 2024 परीक्षा कुल 525 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। इन पाठ्यक्रमों के नाम, उनके पाठ्यक्रम आईडी, राष्ट्रीय समन्वयक, परीक्षा मोड, परीक्षा तिथि और परीक्षा शिफ्ट की जानकारी आधिकारिक सूचना के अनुलग्नक-। में उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें निहित डेटा में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को swayam@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
विज्ञापन

SWAYAM July 2024 Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार स्वयं जुलाई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam पर जाएं। 
  • "SWAYAM जुलाई 2024 एडमिट कार्ड" के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • SWAYAM जुलाई 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक प्रति प्रिंट कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें