क्या होती है स्क्राइब सुविधा?
सीयूईटी यूजी में 'स्क्राइब' (scribe) सुविधा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा PwBD (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) उम्मीदवारों के लिए दी जाने वाली एक सहायता सेवा है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी विकलांगता 40% या उससे अधिक है, या जिन्हें लिखने में कठिनाई होती है। इसके तहत उन्हें एक स्क्राइब (लेखक) उपलब्ध कराया जाता है जो उनके लिए प्रश्न पढ़ता है और उत्तर लिखता है।
कैसे जमा करें स्क्राइब की डिटेल्स?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्क्राइब का विवरण जमा कर सकते हैं-
- सबसे पहले स्क्राइब पोर्टल पर जाएं, जिसका लिंक आपको नीचे उपलब्ध आधिकारिक नोटिस में मिलेगा।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- होम पेज पर 'Register Scribe Details' बटन पर क्लिक करें। यह बटन सिर्फ उन उम्मीदवारों को दिखाई देगा जिन्होंने अपने लिए खुद का स्क्राइब चुना है और जो Exam City Intimation के दौरान उसकी डिटेल्स देना चाहते हैं।
- स्क्राइब का ऑप्शन चुनें और जरूरत के हिसाब से स्क्राइब की डिटेल्स दें।
- डिटेल्स सबमिट होने के बाद, वे उम्मीदवार के होम पेज के बाईं ओर 'View Application Form' लिंक में और कन्फर्मेशन पेज पर दिखाई देंगी।
आधिकारिक नोटिस देखें...
परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए एनटीए की वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर रेगुलर विजिट करते रहें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।