दो सत्रों में होगी परीक्षा
इस डेमो लिंक से उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया को समझने का अवसर मिल रहा है। जेईई मेन के लिए पंजीकरण लिंक जल्द ही सक्रिय होने की उम्मीद है। यह लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। एजेंसी जल्द ही परीक्षा और पंजीकरण की तिथियों की भी घोषणा करेगी।
जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2026 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में होगा।
पंजीकरण शुरू होने से पहले पूरा करें ये काम
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे पंजीकरण शुरू होने से पहले अपने आधार कार्ड, UDID कार्ड और श्रेणी प्रमाणपत्र (Category Certificate) से संबंधित विवरण अपडेट कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी देरी या अस्वीकृति से बचा जा सके।
JEE Main 2026 Eligibility: पात्रता मानदंड
जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए पात्रता शर्तें निम्नलिखित हैं -
- जो छात्र वर्ष 2024 या 2025 में कक्षा 12वीं पास कर चुके हैं या 2026 में उपस्थित होने वाले हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थियों के पास कक्षा 12वीं में भौतिकी (Physics) और गणित (Mathematics) अनिवार्य विषय होने चाहिए। इनके साथ रसायन विज्ञान (Chemistry), बायोटेक्नोलॉजी, जीवविज्ञान (Biology) या कोई टेक्निकल वोकेशनल विषय में से एक होना चाहिए।
- इस परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी न्यूनतम अंकों की आवश्यकता नहीं है।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा नहीं रखी गई है।
देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई (BE) और बीटेक (BTech) में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। यह परीक्षा देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का रास्ता है।