फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट, ऐसे डाउनलोड करें

Sun, 26 Jun 2022 03:26 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 26 जून, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET), 2022 के लिए मॉक टेस्ट को जारी कर दिया है। अब टेस्ट ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा के मॉक टेस्ट को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया-:

विज्ञापन

CUET UG 2022: मॉक टेस्ट के लिए नोटिस जारी
आधिकारिक अधिसूचना में एनटीए ने कहा है कि कंप्यूटर आधारित टेस्ट में उपस्थित होने की प्रक्रिया के साथ उम्मीदवारों को परिचित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया है। यहां उम्मीदवार परीक्षा के प्रश्नों का उत्तर देने का अभ्यास कर सकते हैं।

CUET UG 2022: अब तक इतने उम्मीदवार कर चुके आवेदन
अब तक मिली जानकारी के अनुसार 950,804 उम्मीदवारों ने सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन कर दिया है। बता दें कि सीयूईटी-यूजी में कुल 86 केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। प्राप्त आवेदन के मामले में सीयूईटी अब देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है। 

CUET UG 2022: अब भी कर सकते हैं आवेदन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 26 जून, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन अब तक नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपने आवेदन को जल्द से जल्द पूरा कर लें। बता दें कि सीयूईटी यूजी, 2022 का आयोजन 15 जुलाई, 2022 से लेकर 10 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें मॉक टेस्ट?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीयूईटी यूजी के मॉक टेस्ट/प्रैक्टिस पेपक से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने मॉक टेस्ट के लिंक आएंगे। 
  • अपनी पसंद के मॉक टेस्ट पर क्लिक करें।
  • इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें