एनआईटीटीटी परीक्षा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह परीक्षा अंग्रेजी भाषा में ऑनलाइन (इंटरनेट-आधारित) रिमोट-प्रोक्टर्ड मोड में होगी, जिससे उम्मीदवार किसी भी स्थान से परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों को तकनीकी शिक्षण में आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान किया जाता है।
उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश
NTA ने परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों के लिए कुछ नियम जारी किए हैं:
- परीक्षा में ईमानदारी और अखंडता बनाए रखें, किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी न करें।
- परीक्षा रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में है, उम्मीदवारों की गतिविधियों की निगरानी प्रॉक्टर करेंगे।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आंखों की हरकत पर प्रॉक्टर उम्मीदवार से चैट के माध्यम से निर्देश मांग सकते हैं। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो परीक्षा समाप्त की जा सकती है।
- उम्मीदवार नोटिंग या रफवर्क के लिए किसी भी कागज का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
- परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड, वैध आईडी प्रूफ और पारदर्शी बोतल में पानी ही रखा जा सकता है।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "NITTT अप्रैल-मई 2025 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण (आवेदन नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड देखें, जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।