नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2019 नेट परीक्षा में आवेदन करने वाले सेट उम्मीदवारों की योग्यता में बदलाव को लेकर कोरिगेंडम नोटिस जारी किया है। पहले जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने 1 दिसंबर 2002 से पहले सेट परीक्षा पास कर ली थी, वो नेट दिंसबर 2019 की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे। अब एनटीए ने अब इसमें बदलाव कर, कोरिगेंडम जारी किया है। कोरिगेंडम के अनुसार केवल वो उम्मीदवार जिन्होंने 01 जून 2002 तक सेट परीक्षा पास कर ली है, वही नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने योग्य हैं।