फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी: जयपुर सेंटर पर बिजली खराबी से परीक्षा प्रभावित, इस तारीख को फिर होगा एग्जाम; एनबीईएमएस ने दिया जवाब

Sun, 30 Aug 2026 12:33 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नीट पीजी परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली की खराबी के कारण परीक्षा प्रभावित हुई। अब एनबीईएमएस ने इस मामले में जवाब देते हुए बताया है कि प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोबारा कब आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
NEET PG 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Exam 2026: राजस्थान में नीट पीजी परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर बिजली की खराबी के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होनी थी। मामले पर एनबीईएमएस ने जवाब देते हुए बताया कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए सितंबर में पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कब होगी प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा?

परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों की परेशानी के लिए NBEMS ने खेद जताया है। बोर्ड के अनुसार, इन अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जयपुर में होगी। परीक्षा केंद्र और संशोधित एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

विज्ञापन


देशभर में 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल

नी पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को 2,73,096 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई। देशभर के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से करीब 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी हो गई।

विवरण आंकड़ा
पंजीकृत उम्मीदवार 2,73,096
परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार 2,65,980
परीक्षा पूरी करने वाले उम्मीदवार 2,63,535
देशभर में परीक्षा केंद्र 1,111

 

विज्ञापन

जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली कटौती से परीक्षा प्रभावित

राजस्थान के जयपुर स्थित आईऑन डिजिटल जोन सीतापुरा के दो केंद्रों (TC नंबर 41682 और 41683) पर अंदरूनी बिजली कटौती के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। NBEMS के अनुसार, इस समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TCS Limited जिम्मेदार थी।

परीक्षा के बीच बार-बार आया सर्वर में व्यवधान

परीक्षा शुरू होने के बाद सर्वर में बार-बार तकनीकी खराबी आने लगी। करीब एक घंटे में सर्वर तीन बार प्रभावित हुआ। इससे अभ्यर्थियों को पेपर पूरा होने को लेकर चिंता होने लगी।

सर्वर में लगातार समस्या आने के बाद कुछ अभ्यर्थी परीक्षा हॉल से बाहर निकल आए और विरोध जताया। उनका कहना था कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान तकनीकी व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। बार-बार सर्वर रुकने से उन्हें परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर कुछ देर हंगामे की स्थिति भी बनी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें