NTA NEET Admit Card 2020 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अभी हाल ही में इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) को स्थगित किया गया है। जिसके बाद अब एनटीए एमबीबीएस के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) भी स्थगित किए जाने कि संभावना है।
बता दें कि मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनटीए द्वारा राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) के एडमिट कार्ड को जारी होने से रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण देशभर में लॉकडाउन कि स्थिति बनी हुए है, जिसके मद्दे नजर स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की संभावना लग रही है।
अभी पहले से निर्धारित तिथियों के अनुसार राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) 03 मई, 2020 को ही आयोजित कि जानी है। बताया जा रहा है कि परीक्षा में देशभर के लगभग पंद्रह लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंंगे। यह अभी स्पष्ट नहीं है, कि नीट कि परीक्षाओं को स्थगित किया जाएगा। अभ्यर्थी नीट परीक्षाओं कि हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें :
पटना विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल से दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे बिहार बोर्ड के छात्र
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।