फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA NEET 2025: अगले साल 15 जून को हो सकती है नीट पीजी परीक्षा! जानिए क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई

Fri, 06 Dec 2024 06:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025: नीट पीजी की परीक्षा तिथि को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल है। इसमें लिखा है 2025 में नीट पीजी परीक्षा की संभावित तिथि 15 जून, 2025 है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद स्थिति साफ हुई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET 2025 Exam: नीट पीजी परीक्षा तिथि से जुड़ी एक जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का एक नोटिस दिख रहा है। जिसमें लिखा है कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 15 जून, 2025 को होने की संभावना है। हालांकि, एनएमसी ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in. पर कोई नोटिस अपलोड नहीं किया है।

विज्ञापन


नोटिस फर्जी या सही?
उम्मीदवार असमंजस में हैं कि ये खबर सही है या नहीं। हालांकि, उम्मीदवारों को एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए। किसी भी अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। फिलहाल यह नोटिस वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सही तिथियों का पता लग पाएगा।

NEET UG 2025 Date: नीट यूजी पर क्या है अपडेट?

नीट पीजी के अलावा जल्द ही अंडरग्रेजुएट प्रोगाम में दाखिले के लिए यूजी परीक्षा तिथि की घोषणा हो सकती है। यह परीक्षा मई में कंडक्ट कराई जा सकती है। उम्मीद किसी भी ताजा और विश्वसनीय अपडेट के लिए एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 


 

NEET SS, MDS Exam Date 2025: नीट एमडीएस और नीट एसएस सहित अन्य तिथियां हो चुकी है घोषित 

नीट एमडीएस, नीट एसएस और फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट सहित अन्य परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ये परीक्षाएं जनवरी, फरवरी और मार्च, 2025 को आयोजित की जाएंगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, 
  • नीट एमडीएस (NEET MDS): 31 जनवरी, 2025
  • नीट एसएस (NEET SS): 29 और 30 मार्च, 2025
  • FDST (BDS ग्रेजुएट्स के लिए): 12 जनवरी, 2025
  • एफएनबी एग्जिट परीक्षा: मार्च/अप्रैल 2025
विज्ञापन

नीट पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया

एनबीईएमएस (NBEMS) द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले nmc.org.in. की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'NEET PG Exam' सेक्शन में जाएं।
  • "2025 आवेदन पत्र" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • आवेदन पत्र को आवश्यक जानकारी के साथ भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें