NCET 2023 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, यानी NTA ने NCET 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की प्रोविजनल आंसर-की एनसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - ncet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड करके देख सकते हैं।
नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 9 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी के लिए रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) और प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये के हिसाब से नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2023 तक है। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम के माध्यम से 16 अगस्त तक किया जा सकता है। छात्र नीचे बताए तरीके से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और तदनुसार सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया में लागू किया जाएगा।