फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA: पीएचडी दाखिले की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी, जेएनयू, डीयू, बीएचयू, बीबीएयू में तैयारियां पूर्ण

Sun, 22 Oct 2023 06:13 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

छात्र अपना नाम, मोबाइल नंबर डालकर परीक्षा केंद्र जांच सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड एनटीए बाद में अपलोड करेगा। अभी छात्रों को परीक्षा केंद्र सही है या नहीं उसकी जांच करनी होगी।
विज्ञापन
एनटीए ने जारी किया जेईई मेन पेपर-2 का परिणाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ (बीबीएयू) में पीएचडी दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


इन चारों केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी दाखिले की परीक्षा 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित होगी। एनटीए की सीनियर डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर ने पीएचडी दाखिला प्रवेश परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी की है।

जारी किए एडमिट कार्ड
इसमें लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2023 में इन चारों केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा से होगा। इसके लिए 26 अक्तूबर से शुरू होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड बाद में होगा अपलोट
छात्र अपना नाम, मोबाइल नंबर डालकर परीक्षा केंद्र जांच सकते हैं। छात्र ध्यान दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड एनटीए बाद में अपलोड करेगा। अभी छात्रों को परीक्षा केंद्र सही है या नहीं उसकी जांच करनी होगी। पीएचडी दाखिला प्रवेश परीक्षा तीन घंटे और कुल 180 अंकों की होगी। अधिसूचना के आधार पर छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें