JNUEE Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम 2020 (JNUEE 2020) के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि एनटीए ने बीते रविवार को इस परीक्षा से संबंधित एग्जाम शेड्यूल जारी किया था। जेएनयू की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड भी आज जारी हो जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए और जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाएं रखें।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे इस आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.nic.in की मदद से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने बताया है कि जेएनयू प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन निर्धारित की गई तारीखों में ही किया जाएगा। विभिन्न कोर्सेस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 5 अक्टूबर, 2020 से शुरू होकर 8 अक्टूबर, 2020 तक चलेंगी।
याद दिला दें कि जेएनयू की यह प्रवेश परीक्षा 11 मई, 2020 से 4 मई, 2020 तक होने वाली थी। लेकिन कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दी गई थीं।
JNUEE Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड –