फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2023: जेईई मेन अप्रैल सत्र के आवेदन में अब एड्रेस प्रूफ की मांग, 12 मार्च तक करें अप्लाई

Wed, 15 Feb 2023 09:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल सेशन की आवेदन प्रक्रिया काफी इंतजार के बाद बुधवार दोपहर में शुरू हो गई।
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल सेशन की आवेदन प्रक्रिया काफी इंतजार के बाद बुधवार दोपहर में शुरू हो गई। देर से शुरू हुए आवेदनों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नई समस्या खड़ी कर दी गई है। इस बार आवेदन के साथ स्टूडेंट्स से एड्रेस प्रूफ से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा अप्रैल सत्र में आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार स्टूडेंट्स को आवेदन के दौरान अपने स्थानीय एवं स्थाई निवास के पते के संबंधित एड्रेस प्रूफ स्कैन कर अपलोड करना होगा। जेईई मेन आवेदन में ऐसा पहली बार किया गया है। प्रारंभिक तौर पर यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये एड्रेस प्रूफ क्यों मांगे गए हैं। ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने पूर्व में जेईई मेन जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है, उन्हें अपने पुराने एप्लीकेशन नंबर एवं आवेदन के दौरान बनाए गए पासवर्ड से लॉग इन कर अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। 

आवेदन के दौरान इन स्टूडेंट्स को परीक्षा का कोर्स, माध्यम, स्टेट कोड ऑफ  एलिजिब्लिटी, परीक्षा केन्द्र से संबंधित जानकारी भरकर एड्रेस प्रूफ के लिए दस्तावेज अपलोड कर परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च तक है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में जेईई मेन परीक्षा नहीं दी, उन्हें न्यू कैंडिडेट की भांति रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। 

 

आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च रात नौ बजे तक रखी गई है। स्टूडेंट्स को ये विशेष ध्यान रखना होगा कि उन्हें जनवरी जेईई मेन के आवेदन क्रमांक से ही आवेदन करें, क्योंकि यदि ये स्टूडेंट्स न्यू रजिस्ट्रेशन करते हैं तो इनका आवेदन क्रमांक अलग-अलग हो जाएगा और ऐसे में अलग-अलग आवेदन क्रमांक पर अलग-अलग एआईआर आ सकती है, गत वर्ष कई स्टूडेंट्स ने यह गलती की थी। 
विज्ञापन

लाखों स्टूडेंट्स हो रहे परेशान

आहूजा ने बताया कि जेईई मेन जनवरी परीक्षा के लिए नौ लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इन सभी को अप्रैल परीक्षा के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ऐसे में इन लाखों स्टूडेंट्स के साथ आवेदन के दौरान एक बड़ी परेशानी सामने आई है कि पहली बार अप्रैल आवेदन में स्टूडेंट्स से उनके प्रजेंट एवं परमानेन्ट (वर्तमान एवं स्थाई) एड्रेस प्रूफ से संबंधित दस्तावेज को अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में लाखों स्टूडेंट्स जिन्होंने अपनी परीक्षा शहरों को देखते हुए पूर्व में उपरोक्त एड्रेस किसी ओर स्टेट के भर दिए हैं और वे रहने वाले किसी अन्य स्टेट से हैं इस तरह इन स्टूडेंट्स के सामने अब ये बड़ी चुनौती आ गई है कि वे आवेदन के दौरान मांगें गए एड्रेस प्रूफ में क्या भरें, क्योंकि एनटीए के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में एड्रेस प्रूफ के तौर पर विद्यार्थियों को आधार कार्ड, डोमिसाइल, पासपोर्ट, वोटर आईडी इत्यादि दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए कहा गया है। लेकिन स्टूडेंट्स के पास संबंधित प्रजेन्ट एवं परमानेंट एड्रेस का उपरोक्त में से दिया गया कोई भी एड्रेस प्रूफ नहीं है और बहुत से स्टूडेंट्स ने आवेदन के दौरान अलग-अलग प्रजेन्ट एवं परमानेंट एड्रेस भी भरे हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में जनवरी आवेदन में स्टूडेंट्स ने परीक्षा केन्द्रों को भरने से संबंधित स्टेट्स कोई एड्रेस प्रूफ नहीं मांगा गया था। स्टूडेंट्स के सामने असमंजस की स्थिति है कि वे अप्रैल आवेदन की आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कैसे करें। एनटीए द्वारा एड्रेस प्रूफ से संबंधित जानकारी स्पष्ट करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें